देहरादून में बिहार के बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Apr 2025 11:11 AM
छात्र की फाइल फोटो
Suicide News: देहरादून में जमुई के 20 वर्षीय बीटेक छात्र आशीष कुमार ने अपने होस्टल कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना उस समय हुई जब आशीष ने तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज नहीं जाने की बात कही थी. परिजनों ने आत्महत्या के कारणों पर संदेह जताया है और मामले की गहन जांच की मांग की है.
Suicide News: देहरादून के एक होस्टल में 20 वर्षीय छात्र आशीष कुमार ने आत्महत्या कर ली है. वह बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव का निवासी था. यह घटना उस समय हुई जब आशीष ने गुरुवार को अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए कॉलेज जाने से मना कर दिया. उसका चचेरा भाई अजय इंस्टीट्यूट चला गया, लेकिन जब वह लौटकर आया तो आशीष का शव होस्टल के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला.
दो दिन पहले पिता से हुई थी फोन पर बात
आशीष के पिता नंदकिशोर यादव ने घटना पर संदेह जताया है. उनका कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी आशीष से फोन पर बात हुई थी और वह खुश था, फिर अचानक यह घटना कैसे घटित हुई. यह समझ से परे है. आशीष बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और वह पढ़ाई में बहुत तेज था. परिजन इस मामले में आत्महत्या के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं और जमुई के वरीय अधिकारियों से इस घटना की गहन जांच की मांग कर रहे हैं.
आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका है पता
सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना देहरादून में हुई है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिवार के सदस्य अब देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं ताकि मामले की तहकीकात की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










