ePaper

Bihar Assembly 2025 News: नक्सल प्रभावित 13 बूथों पर होगी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 07 Nov 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly 2025 News: नक्सल प्रभावित 13 बूथों पर होगी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

Bihar Assembly 2025 News: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है. जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा की व्यवस्था की है.

विज्ञापन

Bihar Assembly 2025 News: झाझा . आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है. जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा की व्यवस्था की है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर झाझा अनुमंडल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित 13 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इन इलाकों में पुलिस लगातार एरिया डोमिनेशन कर रही है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें. विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों के थाना क्षेत्रों में भी बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया है. वहीं, सिमुलतला क्षेत्र में पहले से ही एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान तैनात हैं. जवान लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं. नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस की भी तैनाती है. कई स्थानों पर चेक पोस्ट बनाये गये हैं और लगातार पेट्रोलिंग जारी है. सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके.

पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ये मतदान केंद्र

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाखोरीबथान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराकुरा पश्चिमी भाग, प्राथमिक विद्यालय आस्था कल्याण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेशडीह दायां भाग, प्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा, नया प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोगांय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़पनियां कल्याण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाराकोला पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लीलावरण पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लीलावरण पूर्वी भाग, नवीन प्राथमिक विद्यालय नरगंजो आदिवासी टोला और सामुदायिक भवन आदिवासी टोला नरगंजो दायां भाग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन