मारपीट कर जबरन घर से निकालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट कर जबरन घर से निकालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इचौड़ गांव का मामला

विज्ञापन

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इचौड़ गांव में शनिवार को मो जिलानी उर्फ मो मासों, उसके पुत्र मो अरमान, मो बादशाह, मो शाहनसाह, दमाद मो अकबर, भतीजा मो रहमानी सभी ने गांव के ही स्व चुल्हाय मांझी के घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करते हुए सभी को घर से निकालकर ताला लगा दिया. पीड़ित परिवार चंद्रदीप थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार सीओ प्रभाकर रंजन, कर्मचारी धनराज सिंह वहां पहुंचकर घर का ताला खोलवाया और परिवार को घर में रहने को कहा. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जमीन पर चुल्हाय मांझी के परिवार के लोग वर्षों से रह रहा है. चुल्हाय मांझी के परिवार के सदस्यों को इंदिरा आवास से घर भी बना है. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीते कुछ माह से मो जिलानी उर्फ मो मासों व उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा घर खाली करने को लेकर धमकी दी जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ दिवाकर रंजन, पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि जब जमीन पर इंदिरा आवास बना हुआ है तो वह जमीन किसी दूसरे की कैसे हो सकती है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन