समाज सुधारक थे बाबा साहेब : भाजपा

बाबा साहब डाॅ भीम राव आंबेडकर के जयंती पखवारा के अवसर पर शुक्रवार को महावीर वाटिका में भाजपा ने जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गयी.
जमुई. बाबा साहब डाॅ भीम राव आंबेडकर के जयंती पखवारा के अवसर पर शुक्रवार को महावीर वाटिका में भाजपा ने जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गयी. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि बाबा साहब एक समाज सुधारक, समतामूलक समाज का निर्माता के साथ साथ संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे. उन्होंने जिन समाज समतामूलक समाज की रचना की वह सचमुच समाज के हर वर्ग के लोगों को उन्नति का रास्ता प्रशस्त हुआ. आज भारतीय जनता पार्टी उनके जयंती पर कोटि कोटि नमन करती है. मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत चौधरी, जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, सोनेलाल पासवान, उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह, विभा सिंह, अनिल दीक्षित, साधना सिंह, अजय पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक राज, विदुभूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष, शंभु पांडेय, कन्हैया सिंह, अखिलेश पांडेय, संजय साह, रामानंद गोस्वामी, विकास गुप्ता, सुरेंद्र तांती, ताहिर अंसारी, सुजीत मंडल, दिनेश मंडल, टुन सिंह, टुन टुन यादव, राकेश चौधरी, प्रमोद पाल, रुद्रदेव सिंह, विजय लहेरी, सुरज मुर्म उपस्थित थें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




