ePaper

बी-बॉस की प्रायोगिक परीक्षा आज से शुरू

Updated at : 04 Dec 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बी-बॉस की प्रायोगिक परीक्षा आज से शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी-बॉस) की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी-बॉस) की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गयी. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम उच्चतर माध्यमिक (12वीं) व प्रथम माध्यमिक (10वीं) जून-2025 तथा द्वितीय उच्चतर माध्यमिक (12वीं) व द्वितीय माध्यमिक (10वीं) दिसंबर-2025 परीक्षाओं की रूपरेखा जारी की गयी है. उप समन्वयक कृष्णकांत झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षा 9 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दो पाली में आयोजित होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 5 से 8 दिसंबर तक चलेगी. वहीं 10वीं की सैद्धांतिक परीक्षा 15 से 23 दिसंबर तक चलेगी और प्रायोगिक परीक्षा 6 से 9 दिसंबर के बीच आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा गिद्धौर के स्टडी सेंटर महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में दो पालियों में ली जाएगी. सैद्धांतिक परीक्षा मुंगेर जिला में निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में होगी. पहली पाली 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने हेतु 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. उप समन्वयक ने स्पष्ट किया कि दोनों पालियों के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से सिर्फ 30 मिनट पहले तक ही दिया जायेगा. देर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन