मारपीट करने को लेकर थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
मारपीट करने को लेकर थाने में दिया आवेदन

पुरानी बाजार निवासी मो सफीक अंसारी ने जानलेवा हमला करने को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

झाझा. पुरानी बाजार निवासी मो सफीक अंसारी ने जानलेवा हमला करने को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन में उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह मैं शनिवार को भी मॉर्निंग वॉक कर वापस अपना घर लौट रहा था. तभी पुरानी बाजार के समीप उलाय नदी के उस पार धोबियकुरा गांव के कुछ लोग जान मारने की नीयत से मेरे ऊपर अचानक हमला कर दिया. उक्त लोगों के द्वारा किये गये मारपीट में मैं जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन