जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप, डीएम को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप, डीएम को दिया आवेदन

जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के नजारी निवासी वरुण कुमार सुमन नामक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपने जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत की है.

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के नजारी निवासी वरुण कुमार सुमन नामक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपने जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत की है. वरुण कुमार सुमन ने बताया कि उक्त गांव में मेरा 1.61 डिसमिल जमीन है, जिसपर ग्रामीण पवन रंजन साह तथा नागेश्वर साह के द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसे लेकर मैंने पूर्व में भी अंचलाधिकारी कार्यालय तथा डीएम जनता दरबार में शिकायत की थी. लेकिन उसके बाद भी अबतक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उक्त सभी लोग दबंग किस्म के हैं तथा जबरन मेरे जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे हैं. पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन