घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित पैरगाहा गांव निवासी विजय यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित पैरगाहा गांव निवासी विजय यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर करने का आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए उसने बताया कि गांव के दीनदयाल यादव समेत दर्जनभर लोग हरवे- हथियार से लैस होकर घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से रड, लाठी, कट्टा आदि से वार करने लगा. इसमें हमलोग घायल हो गए.घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया. तभी सब भी भागने लगे.इस दौरान घर में घुसकर बक्सा तोड़कर 20 भर चांदी के अलावा 26 हजार नकद लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मामला दर्ज कर छानबीन की बात बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन