पिकअप से महिला की मौत के बाद परिजनों ने बोधबन तालाब चौक को किया जाम, मुआवजे की उठाई मांग

सड़क जाम करते आक्रोशित लोग. | Prabhat Khabar Network
Jamui Accident News : जमुई में पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बोधबन तालाब चौक पर जाम लगा दिया. वे मुआवजे और दोषी वाहन चालक व मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
Jamui Accident News : जमुई में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार सुबह मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बोधबन तालाब चौक को जाम कर मुआवजे तथा पिकअप वाहन के चालक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया.
महिला की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन
गुरुवार की देर शाम कवैया मुसहरी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिठलपुर झखुआ मुसहरी निवासी कारु मांझी की पत्नी बेचनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं हादसे में कारु मांझी, उनके पुत्र चुनचुन मांझी और बहू सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है.
बोधबन तालाब चौक पर लगाया जाम
शुक्रवार सुबह मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बोधबन तालाब चौक को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने तथा दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन के चालक और मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
वाहन मालिक पर लगाए आरोप
आक्रोशित लोगों का आरोप है कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन इंदपे गांव निवासी गारो यादव का है. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
समझौते की कोशिश रही बेनतीजा
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात तक वाहन मालिक और पीड़ित परिवार के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सड़क जाम की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यातायात सामान्य कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










