पुत्र से मारपीट, छिनतई व रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बाराजोर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मारपीट, छिनतई व रंगदारी मांगने के मामले में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
झाझा. थाना क्षेत्र के बाराजोर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मारपीट, छिनतई व रंगदारी मांगने के मामले में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में दिनेश यादव ने बताया कि उनका पुत्र वरुण यादव घर के पास खड़ा था, तभी गांव का ही टिंकल यादव शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपित ने वरुण यादव के गले से सोने की चेन भी छीन ली. पीड़ित पिता ने आवेदन में बताया कि टिंकल यादव अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और हमेशा हथियार लेकर घूमता है. उसने उनके पुत्र से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की है तथा रकम नहीं देने पर अपहरण और जान से मारने की धमकी भी दी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




