हावड़ा से झाझा आने के दौरान युवक लापता

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा से झाझा आने के दौरान युवक लापता

थाना क्षेत्र की कानन पंचायत अंतर्गत घोरिकबा गांव निवासी मो शाहिद अंसारी का पुत्र मो सफीउल्लाह अंसारी हावड़ा से झाझा आने के दौरान लापता हो गया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र की कानन पंचायत अंतर्गत घोरिकबा गांव निवासी मो शाहिद अंसारी का पुत्र मो सफीउल्लाह अंसारी हावड़ा से झाझा आने के दौरान लापता हो गया है. इसे लेकर मो शाहिद अंसारी ने रविवार को थाने में आवेदन देते हुए बताया कि मेरा बेटा कुछ जरूरी काम से हावड़ा गया हुआ था. वह शनिवार को हावड़ा से हावड़ा- दरभंगा एक्सप्रेस पकड़कर झाझा आ रहा था. उसके बाद मेरे बेटे के मोबाइल से किसी ने एक फोटो मेरे चचेरे भाई मो आसिफ के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा. जिसमें रेलवे ट्रैक पर वह औंधे मुंह गिरा हुआ है. उसके बाद मेरा बेटा का मोबाइल बंद है और कुछ पता नहीं चल रहा है. जैसे ही वह ट्रेन झाझा स्टेशन आयी, हमलोगों ने बहुत खोजबीन की और उस बोगी में सफर कर रहे रेलवे यात्रियों से पूछताछ की. पूछताछ करने पर बताया कि शक्तिगढ़ और वर्द्धमान रेलवे स्टेशन के बीच एक घटना ट्रेन से हुई है. जिसमें एक लड़का गिर गया है. पिता ने झाझा पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन