पेड़ में प्रवाहित करेंट से महिला झुलसी

Updated:
विज्ञापन
पेड़ में प्रवाहित करेंट से महिला झुलसी

परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

विज्ञापन

जमुई. खैरा प्रखंड के नरियाना गांव में सहजन के पेड़ में प्रवाहित करेंट की चपेट में आकर एक महिला झुलस गयी. इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया है. गांव निवासी मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी कुलदीप पासवान ने रंजिश में उनके खेत में लगे पेड़ में करेंट प्रवाहित बिजली का तार लपेट दिया. शुक्रवार की रात जब वह उस पेड़ को उखाड़ने गयी, तो करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में मुन्नी देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति विपिन पासवान और कुलदीप पासवान के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद के कारण कुलदीप ने उनके खेत में सहजन का पेड़ लगाया और उसमें चालाकी से बिजली का करेंट दौड़ा दिया. मुन्नी देवी ने कहा कि जब वह पेड़ को उखाड़ने पहुंची, तो उसे करेंट लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन