आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

श्रावणी मेला में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आसनसोल और गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं में एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
झाझा. श्रावणी मेला में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आसनसोल और गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं में एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाडी़ संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई (शनिवार) को रात्रि 09:00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह यह गाडी़ 10:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यही गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल गोरखपुर से आगामी 27 जुलाई (रविवार) को दिन के 01:45 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन सुबह 03:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में केवल अनारक्षित द्वितीय श्रेणी की सीटें उपलब्ध होंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










