झाझा-किऊल मुख्य रेलखंड के दादपुर रेलवे फाटक पर फंसा बालू लदा ट्रक

Updated at : 06 Mar 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
झाझा-किऊल मुख्य रेलखंड के दादपुर रेलवे फाटक पर फंसा बालू लदा ट्रक

झाझा-किऊल मुख्य रेलवेखंड के दादपुर रेलवे फाटक पर गुरुवार अपराह्न बालू लदा ट्रक फंस गया.

विज्ञापन

झाझा. झाझा-किऊल मुख्य रेलवेखंड के दादपुर रेलवे फाटक पर गुरुवार अपराह्न बालू लदा ट्रक फंस गया. इस कारण अप व डाउन ट्रेन का परिचालन लगभग दो घंटे तक बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मार्ग 333 दादपुर से ट्रक रेलवे फाटक के समीप पहुंचा. ट्रक का एक चक्का एक गड्ढे में जा फंसा और अगला हिस्सा अप रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर जाकर रुक गया. इस वजह से ट्रक फाटक पर लदे गार्डर में जा फंसा. ट्रक ड्राइवर के कोशिश करने के बावजूद भी ट्रक आगे-पीछे नहीं हो रहा था. घटना को लेकर आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया. अविलंब दादपुर स्टेशन प्रबंधक ने झाझा स्टेशन प्रबंधक को सूचना देते हुए कंट्रोल को सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ पदाधिकारी मुकेश कुमार समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने ट्रक को जब्त किया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रैक्टर के सहयोग से ट्रक को रेलवे फाटक से बाहर निकाला गया. गिरफ्तार चालक जमुई निवासी उपेंद्र यादव है. चालक ने बताया कि बालू लेकर बेगूसराय जा रहा था. रेलवे फाटक पर ट्रक फंस गया है. गौर से देखा तो ट्रक का नीचे का गुल्ला व पट्टी टूट गये थे. इस कारण ट्रक फाटक के ऊपर लगे गार्डन में जा फंसा. यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता ने बताया कि ट्रक के रेलवे फाटक के गार्डन में फंसने से डेढ़ घंटे तक परिचालन बंद कर दिया गया. इस कारण पटना- झाझा मेमू ट्रेन को गिद्धौर में रोक दिया गया. जबकि 3:30 बजे की जगह मेमू ट्रेन झाझा में 4:15 बजे पहुंची. अप में टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा लेट से आई. इस कारण वह झाझा 4:00 बजे के आसपास पहुंची. झाझा स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि 4:00 के बाद परिचालन सामान्य कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन