गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत

दानापुर झाझा रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन में गुरुवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. दानापुर झाझा रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन में गुरुवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गिद्धौर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के अप मेन लाइन पर कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास की बतायी जाती है. स्टेशन पर मौजूद रेल यात्रियों के अनुसार अप मेन लाइन में आ रही कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने उक्त व्यक्ति आ गया. जिससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया. शव की पहचान नहीं हो सकी. घटना के बाद गिद्धौर स्टेशन प्रबंधक द्वारा इसकी सूचना जीआरपी झाझा को दी गयी. इधर झाझा जीआरपी के अवर निरीक्षक शिव राम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद से रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं स्टेशन पर मौजूद रेल यात्री इसे आत्महत्या से जोड़कर भी देख रहे हैं. स्टेशन प्रबंधक बी. के. चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गयी. सूचना मिलते ही जीआरपी झाझा ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. व्यक्ति के शव की शिनाख्त अब तक नही हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन