ePaper

भारी मात्रा में फुलिया महुआ को किया नष्ट

Updated at : 26 Feb 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में फुलिया महुआ को किया नष्ट

होली पर्व को लेकर शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को सिमुलतला थाना की थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

सिमुलतला. होली पर्व को लेकर शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को सिमुलतला थाना की थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस बल ने चौधरिया गांव में मौके पर पहुंचकर शराब निर्माण के लिए फुलाया जा रहा भारी मात्रा में महुआ (फुलिया महुआ) बरामद किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही महुआ को विनष्ट कर दिया, ताकि उससे अवैध शराब का निर्माण न हो सके. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी सूरत में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्ती एवं छापेमारी अभियान जारी रहेगा और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. वहीं आम लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन