कांवरियों वाहन के धक्के से कांवरिया घायल

चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर निरीक्षण भवन के सामने सोमवार की अहले सुबह कांवरियों से भरे पिकअप के धक्के से सड़क किनारे खड़े कांवरिया घायल हो गया.
चंद्रमंडीह . चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर निरीक्षण भवन के सामने सोमवार की अहले सुबह कांवरियों से भरे पिकअप के धक्के से सड़क किनारे खड़े कांवरिया घायल हो गया. इसके बाद पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े मैजिक व एक अन्य कांवरिया वाहन से भी टकरा गया. इस दुर्घटना मे मैजिक वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि पिकअप वाहन का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घायल कांवरिया को उसके साथियों ने चकाई रेफरल अस्पताल मे भर्ती कराया. घायल कांवरिया नालंदा निवासी सुधीर कुमार है. घायल कांवरिया के साथियों ने बताया कि वे लोग बाबाधाम देवघर में जलार्पण एवं पूजा अर्चना कर बेलोरो से घर लौट रहे थे. चकाई पहुंचते ही वाहन मे कुछ खराबी आ गयी. इसके बाद सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा कर खराबी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था. इसी क्रम मे देवघर की ओर से आ रही कांवरिया भरे पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक साथी कांवरिया को ठोकर मार दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










