JAMUI जंगल में छिपाकर रखे 79 कार्टन विदेशी शराब बरामद

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :05 May 2026 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
JAMUI जंगल में छिपाकर रखे 79 कार्टन विदेशी शराब बरामद

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर शराब और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंद्रमंडीह थाना पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

जमुई से राहुल सिंह की रिपोर्ट :

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर शराब और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंद्रमंडीह थाना पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने धवाना-परसमणीया मार्ग के समीप जंगली इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है. इस दौरान तस्करों द्वारा गड्ढे में छिपाकर रखे गए कुल 79 कार्टून शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धवाना गांव से करीब आधा किलोमीटर उत्तर जंगल के अंदर शराब की एक बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की. सघन तलाशी के दौरान झाड़ियों और पत्तों के नीचे जमीन में खोदकर छिपाए गए 79 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इन कार्टूनों में लगभग 700 लीटर अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. शराब की इस खेप को लकड़ी के कुंदों और जंगली पत्तों से इस तरह ढका गया था कि आम राहगीरों की नजर न पड़े. पुलिस ने सभी बोतलों को जब्त कर थाना ले आई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क को खंगालने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक रितेश कुमार, नंदन कुमार तथा चंद्रमंडीह थाना के सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन