नीतीश कुमार बिहार को गलत दिशा में ले जा रहे हैं : जीतन राम मांझी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : नीतीश राज्य को गलत दिशा में ले जा रहे हैं. आज पूरे राज्य की राजनीति जिस दौर में है उसे सही रास्ते पर ले जाने के लिए हम लगातार लगे हैं. पूरे राज्य में बिना सिर-पैर की राजनीति हो रही है. कभी एक -दूसरे के विरोधी रहे लालू व नीतीश आज एक साथ […]
विज्ञापन
जमुई : नीतीश राज्य को गलत दिशा में ले जा रहे हैं. आज पूरे राज्य की राजनीति जिस दौर में है उसे सही रास्ते पर ले जाने के लिए हम लगातार लगे हैं. पूरे राज्य में बिना सिर-पैर की राजनीति हो रही है. कभी एक -दूसरे के विरोधी रहे लालू व नीतीश आज एक साथ हो गये हैं.
लालू ने भी कभी भाजपा के सहयोग से सरकार बनायी थी. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में हिंदुस्तान आवाम मोरचा के जिला सम्मेलन में कही. कहा कि अब कुरसी हथियाना ही नीतीश और लालू का एक मात्र सिद्धांत रह गया है.
आज नरेंद्र मोदी इस देश को बहुत सलीके से आगे बढ़ा रहे हैं. नीतीश और लालू राज्य के लोगों मेंभाजपा के सांप्रदायिक होने का झूठा डर पैदा कर रहे हैं. नीतीश कुमार के चलते जदयू के लोग आपस में टूट जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










