शिक्षक हत्याकांड का नामजद आरोपित जसीडीह से गिरफ्तार

चंद्रमंडीह : चकाई थाना पुलिस ने उरवा सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त मो. सतार को झारखंड के जसीडीह रेल सुरक्षा बल के सहयोग से जसीडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार चकाई पुलिस इंस्पेक्टर राजीव तिवारी को गुप्त सूचना मिली की चकाई थाना क्षेत्र के गरही गहंजर […]
चंद्रमंडीह : चकाई थाना पुलिस ने उरवा सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त मो. सतार को झारखंड के जसीडीह रेल सुरक्षा बल के सहयोग से जसीडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार चकाई पुलिस इंस्पेक्टर राजीव तिवारी को गुप्त सूचना मिली की चकाई थाना क्षेत्र के गरही गहंजर निवासी शिक्षक मो हाकिम हत्याकांड के नामजद अभियुक्त मो सतार, पिता-मो. मटरू मियां, साकिन-गरही गहंजर, थाना-चकाई, जिला-जमुई निवासी जसीडीह रेलवे स्टेशन पर भागने की फिराक में था. सूचना मिलते ही चकाई थाना इंस्पेक्टर राजीव तिवारी एवं जसीडीह रेल सुरक्षा बल निरीक्षक प्रभारी मानस कुमार मिश्रा के सहयोग से जसीडीह स्टेशन परिसर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










