सरकारी स्कूलों में जांच अभियान 15 से

Updated at : 13 Nov 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में जांच अभियान 15 से

जमुई : सरकारी स्कूलों की कुंडली खंगालने का महा अभियान 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा. इसमें उच्च विद्यालय को 56 और प्रारंभिक विद्यालय को 40 बिंदुओं पर परखा जाएगा. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि इसे लेकर विभाग के द्वारा निर्देश पत्र प्राप्त हुआ है. डीइओ श्री हिमांशु […]

विज्ञापन

जमुई : सरकारी स्कूलों की कुंडली खंगालने का महा अभियान 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा. इसमें उच्च विद्यालय को 56 और प्रारंभिक विद्यालय को 40 बिंदुओं पर परखा जाएगा. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि इसे लेकर विभाग के द्वारा निर्देश पत्र प्राप्त हुआ है. डीइओ श्री हिमांशु ने बताया बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा केंद्र सरकार के सगुनोत्सव कार्यक्रम के तहत जांच अभियान चलाया जाएगा.

सभी सरकारी और सरकार द्वारा अनुदानित विद्यालयों की जांच विभाग के अधिकारियों द्वारा आगामी 4 माह के दौरान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जांच का मकसद विद्यालय के क्षमता एवं सामर्थ्य के मुताबिक दक्षता को बढ़ाना है. ताकि छात्र व शिक्षक की सुविधाओं की समीक्षा कर इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा सके.
इन बिंदुओं पर होगी जांच: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल के बारे में सामान्य जानकारी, आधारभूत संरचना, भौतिक क्षमता, छात्रों से जुड़ी जानकारी, मध्याह्न भोजन, पात्रता तथा अनुदान, शैक्षिक कर्मी की उपस्थिति, स्कूल प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता, स्कूल सुरक्षा, व्यवसायिक शिक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर जांच किया जायेगा. बेड लगाकर इलाज किया गया. मरीज तथा उसके परिजन रात भर ठंड और मच्छर के आतंक से कराहते रहे. परिजनों ने बताया कि रात में लाइट भी गुम हो गई.
जिससे परेशानी और बढ़ गया. उन लोगों ने अस्पताल की विधि व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही सौ सैया वाले का सदर अस्पताल है. जहां दुर्घटनाग्रस्त मरीज को कक्ष में बेड नसीब नहीं हो पाता है. तो आम मरीजों की क्या दशा होगी. इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.
इस बाबत जब अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ नौशाद अहमद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मरीजों की परेशानी होने की जानकारी मुझे नहीं है .अस्पताल प्रबंधक से जानकारी लेकर ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन