ePaper

सरौन : गोविंदपुर जंगल से दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 31 Oct 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
सरौन : गोविंदपुर जंगल से दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

सरौन : चकाई थाना क्षेत्र के गोविंदपुर जंगल से बुधवार की शाम को पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक समूह बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर चकाई थाना क्षेत्र की नौआडीह पंचायत के गोंविदपुर […]

विज्ञापन

सरौन : चकाई थाना क्षेत्र के गोविंदपुर जंगल से बुधवार की शाम को पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक समूह बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर चकाई थाना क्षेत्र की नौआडीह पंचायत के गोंविदपुर जंगल में जमा हुआ है. छापेमारी में चकाई थाने के सलैया निवासी पांचू अंसारी, उदयपुर गांव निवासी बहादुर मरांडी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली एरिया कमांडर मंटु यादव का सहयोगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन