बलियो नदी पर पुल की मांग को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 7:44 AM

विज्ञापन

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी दिशा में स्थित बलियो नदी घाट पर पुल नहीं बनाए से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच नदी में खड़ी होकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि देश आजाद हुए सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाबजूद प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी भाग के दर्जनों गांव में बसे […]

विज्ञापन

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी दिशा में स्थित बलियो नदी घाट पर पुल नहीं बनाए से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच नदी में खड़ी होकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि देश आजाद हुए सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाबजूद प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी भाग के दर्जनों गांव में बसे लोग आज भी आवागमन की सुविधा को लेकर तरस रहे हैं. लोगों ने बताया कि इस नदी में पुल नहीं बनाने से स्कूली बच्चे, दैनिक मजदूरी करने वाले से लेकर अन्य लोगों को बरसात का मौसम आते ही शहर से नाता टूट जाता है.

मौके पर रहे ग्रामीण जयप्रकाश सिंह, नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर, तस्लीम अंसारी, वेद प्रकाश तांती, अनवर अंसारी, सुनील यादव, फारुख खान, पप्पू सिंह समेत अन्य लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि चुनाव के समय विकास का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद हमारा सुधि लेना ही भूल गये हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के उदासीन कार्यकलाप से इस क्षेत्र के सभी गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
लोगों ने कहा कि अबिलंब बलियो घाट पर पुल नहीं बनाया जाता है तो पश्चिमी क्षेत्र में बसे दर्जनों गांव के ग्रामीण प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के मुख्यालयों में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे इसके अलावे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे. मौके पर दीपक रावत, धीरज यादव, अमित कुमार, मदन तांती, उमेश शर्मा, शिवम कुमार, मनीष कुमार के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन