मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

खैरा : थाना क्षेत्र के अमारी पंचायत के खरहुई गांव में खेत पटवन को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया जानकारी के अनुसार खरहुई गांव निवासी श्रीनिवास यादव पिता भोजल यादव अपने खेत में […]
खैरा : थाना क्षेत्र के अमारी पंचायत के खरहुई गांव में खेत पटवन को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया जानकारी के अनुसार खरहुई गांव निवासी श्रीनिवास यादव पिता भोजल यादव अपने खेत में धान की फसल की पटवन कर रहा था
इस दौरान प्रकाश यादव द्वारिका यादव, कृष्णा यादव, परमेश्वर यादव खेत पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा इस दौरान श्रीनिवास यादव की मां ललिता देवी उनकी भाभी प्रेमलता देवी बीच-बचाव करने आये लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दिया जिसमें श्रीनिवास यादव उनकी मां ललिता देवी भाभी प्रेमलता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी वहीं पीड़ित के द्वारा खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




