तीसरे दिन भी रेलवे परिचालन अनियमित

Updated at : 27 Aug 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी रेलवे परिचालन अनियमित

झाझा : आसनसोल रेलवे मंडल अंतर्गत जामताड़ा -काशी टांड़ के बीच हुई रेल दुर्घटना के बाद सोमवार को भी अप एवं डाउन रेलवे परिचालन अनियमित रही. इस कारण रेलवे यात्रियों को झाझा स्टेशन पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. दिन की ट्रेन रात में तो रात की ट्रेन दिन में आई. इस […]

विज्ञापन

झाझा : आसनसोल रेलवे मंडल अंतर्गत जामताड़ा -काशी टांड़ के बीच हुई रेल दुर्घटना के बाद सोमवार को भी अप एवं डाउन रेलवे परिचालन अनियमित रही. इस कारण रेलवे यात्रियों को झाझा स्टेशन पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. दिन की ट्रेन रात में तो रात की ट्रेन दिन में आई. इस कारण सफर करने वाले रेलवे यात्री खासा परेशान रहे.

सोमवार को हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड की एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से झाझा पहुंची. डाउन लाइन की 13106 डाउन बलिया- सियालदह एक्सप्रेस एवं 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस 13 घंटा विलंब से झाझा पहुंची. इस दौरान रेलयात्रियों को कई समस्याओं से रुबरु होना पड़ा. रेलवे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ट्रेन कर इंतजार करना पड़ा.
डाउन लाइन की 13106 बलिया एक्सप्रेस एवं 13136 डाउन जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस 13 घंटा, 12334 डाउन इलाहाबाद- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 7 घंटा, 13008 डाउन श्रीगंगानगर- हावड़ा तूफान एक्सप्रेस 2 घंटा, 12304 डाउन नई दिल्ली -हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 1 घंटा, 13166 डाउन सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस 3 घंटा, 18606 डाउन जयनगर-रांची एक्सप्रेस 3 घंटा, 12352 डाउन राजेन्द्रनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटा, 13006 डाउन अमृतसर -हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस 6 घंटा के अलावा अप लाइन की 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस 6 घंटा, 15027 अप हटिया -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस दो घंटा, 13185 अप सियालदह- दरभंगा गंगासागर एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से झाझा पहुंची.
इस दौरान झाझा स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे रेलवे यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. खासकर बच्चे एवं बूढ़े रेलवे यात्रियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. यातायात निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि अगले एक-दो दिन में अप एवं डाउन रेलवे परिचालन सामान्य हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन