दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा : मंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाराहाट/पंजवारा : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया. सदस्यता अभियान कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने सर्वप्रथम प्रखंड के सबलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए की. मंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी […]
विज्ञापन
बाराहाट/पंजवारा : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया. सदस्यता अभियान कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने सर्वप्रथम प्रखंड के सबलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए की. मंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी से जुड़ने वाले सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है.
ऐसे में पार्टी और कार्यकर्ताओं की और जिम्मेदारी बढ़ जाती है. उन्हें समाज और देश के मान सम्मान के लिए हर कार्य करना होता है. सदस्यता कार्यक्रम के अगले चरण में मंत्री का काफिला पंजवारा पहुंचे. जहां पार्टी के कार्यकर्ता अमरकांत जायसवाल के निजी आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जहां सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा गया, इसके बाद पूरा काफिला बाराहाट पहुंचे, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी दौरान मंत्री और कार्यकर्ताओं का काफिला प्रखंड के बनियाचक गांव भी पहुंचे जहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति देखकर मंत्री गदगद हो गये.
प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह के मुताबिक मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 लोगों को सदस्यता दिलायी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामानंद चौधरी, अजय दास, राजीव लोचन मिश्रा, रास मोहन ठाकुर, दिवाकर सिंह, नृपेंद्र चौबे, निरोज झा, राम नारायण जी, विकास सिंह, रामानंद चौधरी, राजेंद्र साह, अजय चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










