तिहरा हत्याकांड में पुलिस को मिला सुराग छापेमारी में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 03 Jun 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

सिकंदरा : सिकंदरा के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिये जाने का दावा कर रही है. शुरुआती दौर में धीमी कार्रवाई के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है. रविवार की अहले सुबह नवादा व […]
विज्ञापन
सिकंदरा : सिकंदरा के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिये जाने का दावा कर रही है. शुरुआती दौर में धीमी कार्रवाई के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है.
रविवार की अहले सुबह नवादा व जमुई जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के धरसंडा व मंजोष पंचायत के नारायणपुर गांव में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. इस दौरान पुलिस हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफल रही. हालांकि, इस दौरान पुलिस दोनों जगहों पर जिस चिह्नित अपराधी को गिरफ्तार करने गयी थी वो भागने में सफल रहे.
इस संबंध में पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि सिकंदरा निवासी राजकुमार उर्फ पल्लू यादव, जितेंद्र कुमार उर्फ रिंका यादव व विक्की रजक हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.
जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये बीते शनिवार की रात व रविवार की अहले सुबह सिकंदरा थाना क्षेत्र के धरसंडा व नारायणपुर गांव में सिकंदरा पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी.
इस दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी तो नहीं हो पायी. लेकिन अपराधियों के घरों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. वहीं बरामद हथियारों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि धरसंडा गांव से रामचरण यादव को दो देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया.
वहीं नारायणपुर गांव से शंभु यादव को सिंगल बोर के एक मास्केट, नौ जिंदा कारतूस व एक बिनडोरिया के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं इसी मामले में पुलिस ने धनबाद के चंद्रपुरा से भी धरसंडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किये जाने की सूचना मिल रही है.
24 मई को किया था अपहरण. विदित हो कि बीते 24 मई को अपराधियों ने कौआकोल थाना क्षेत्र के कदहर नहर के समीप से सिकंदरा निवासी राजकुमार उर्फ पल्लू यादव, जितेंद्र कुमार उर्फ रिंका यादव व विक्की रजक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी. घटना के छह दिनों बाद कौआकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग जंगल से तीनों युवकों का शव बरामद किया गया था. जिसके बाद से ही नवादा व जमुई पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




