डीजीपी के आगमन को लेकर पुलिस छावनी में तब्दील रहा झाझा प्लेटफॉर्म
Updated at : 03 Jun 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

झाझा : हाबड़ा-दानापुर रेलखंड पर स्थित झाझा स्टेशन रविवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा. जानकारी के अनुसार प्रदेश के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना कर सियालदह-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12317 से वापस पटना लौट रहे थे. इसके मद्देनजर आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक राजकिशोर कछवाहा, रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, स्थानीय […]
विज्ञापन
झाझा : हाबड़ा-दानापुर रेलखंड पर स्थित झाझा स्टेशन रविवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा. जानकारी के अनुसार प्रदेश के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना कर सियालदह-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12317 से वापस पटना लौट रहे थे. इसके मद्देनजर आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक राजकिशोर कछवाहा, रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, स्थानीय पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलजीत झा पुलिस बल के साथ पूर्व से ही प्लेटफॉर्म पर तैनात हो गये.
उक्त ट्रेन के 12:59 बजे झाझा प्लेटफॉर्म पर खड़ी होते ही पुलिस पदाधिकारी ने डीजीपी पांडेय के कोच को चारों तरफ से घेरा में ले लिया. ट्रेन के खुलते ही रेल पुलिस अधिकारी आरिफ खान पुलिस बल के साथ झाझा से स्कॉट करते हुए किऊल तक गये. इसे लेकर प्लेटफॉर्म के पूर्वी भाग से पश्चिमी भाग तक पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात थे. डीजीपी के आगमन को लेकर अन्य दिनों के अपेक्षा रविवार को झाझा प्लेटफॉर्म की व्यवस्था चाक-चौबंद दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




