आग लगने से लाखों के सामान जलकर राख
Updated at : 30 Apr 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के कृष्णपट्टी मुहल्ला स्थित आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. जानकारी देते हुए प्राचार्य महेश सिंह ने बताया कि रविवार को आईटीआई कैट-2018 की परीक्षा के लिए जैमर लगाया गया था और जैमर को हटाने का कार्य किया […]
विज्ञापन
जमुई : नगर क्षेत्र के कृष्णपट्टी मुहल्ला स्थित आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. जानकारी देते हुए प्राचार्य महेश सिंह ने बताया कि रविवार को आईटीआई कैट-2018 की परीक्षा के लिए जैमर लगाया गया था और जैमर को हटाने का कार्य किया जा रहा था.
इसी दौरान अचानक देर संध्या आग लग गई. जिससे विद्यालय में रखा टेबुल, उपस्थिति पंजी, वेतन पंजी, लेखा पंजी, कंप्यूटर, किताब व अलमीरा में रखा सामान जलकर राख हो गया.
उन्होंने बताया कि इस घटना की लिखित सूचना सदर थाना को दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस अगलगी में लगभग तीन लाख का नुकसान होने की संभावना है. विद्यालय कर्मियों और छात्रों के सहयोग से काफी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




