महिला के गले से चेन खींच भाग रहा उचक्का गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरहट : रेल पुलिस ने सोमवार को जमुई रेलवे स्टेशन से एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे एक उचक्का को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उचक्का की पहचान सदर थाना के खैरमा निवासी देबू यादव के रुप में किया गया है. इस बाबत रेल थानाध्यक्ष श्रीकांत रजक ने बताया कि गिरफ्त में लिया […]
विज्ञापन
बरहट : रेल पुलिस ने सोमवार को जमुई रेलवे स्टेशन से एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे एक उचक्का को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उचक्का की पहचान सदर थाना के खैरमा निवासी देबू यादव के रुप में किया गया है. इस बाबत रेल थानाध्यक्ष श्रीकांत रजक ने बताया कि गिरफ्त में लिया गया उचक्का एक नंबर प्लेटफार्म पर से हावडा-काठगोदाम एक्सप्रेस के खुलते ही उसमें सवार होकर एक यात्री के गले से चेन छीन कर भागने लगा.
जिसके बाद रेल यात्री के द्वारा हो-हल्ला किये जाने के बाद वहां तैनात जीआरपी के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया तथा रेल थाना ले आई. उन्होंने बताया कि अभी तक किसी रेल यात्री के द्वारा इसकी लिखित शिकायत नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










