सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग अगहरा मोड़ के पास गुरुवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बरहट थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है . घायल प्रतिमा देवी, जगदीश चौधरी तथा महेंद्र चौधरी […]
विज्ञापन
जमुई : जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग अगहरा मोड़ के पास गुरुवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बरहट थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
. घायल प्रतिमा देवी, जगदीश चौधरी तथा महेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह हम लोग घर से एक सवारी वाहन ऑटो द्वारा शादी समारोह में शामिल होने के लिए सदर थाना क्षेत्र के पद्मावत गांव जा रहे थे.
इसी दौरान वाहन चालक द्वारा ऑटो से नियंत्रण खो देने के कारण अगहरा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे हम लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उक्त वाहन चालक को कब्जे में लेकर हम लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










