ePaper

पुलिस पर महिलाओं से मारपीट का आरोप लगा ग्रामीणों ने जाम की चकाई-जमुई मुख्य सड़क, नहीं पहुंचे अधिकारी

Updated at : 28 Jun 2018 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर महिलाओं से मारपीट का आरोप लगा ग्रामीणों ने जाम की चकाई-जमुई मुख्य सड़क, नहीं पहुंचे अधिकारी

जमुई : सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा बुधवार की रात मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए बामदह के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह चकाई-जमुई मुख्य मार्ग को बांग्ला चौक पर जाम कर दिया. ग्रामीण गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे ही सड़क पर उतर आये और जाम कर दिया. दोपहर करीब एक बजे तक […]

विज्ञापन

जमुई : सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा बुधवार की रात मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए बामदह के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह चकाई-जमुई मुख्य मार्ग को बांग्ला चौक पर जाम कर दिया. ग्रामीण गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे ही सड़क पर उतर आये और जाम कर दिया. दोपहर करीब एक बजे तक सड़क जाम रहा. सड़क जाम होने से दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं.

बताया जाता है कि प्रशासन का कोई अधिकारी अब तक जाम स्थल तक नहीं पहुंचे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी के नाम पर आयी पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की है. जबकि, छापेमारी में गयी पुलिस ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि नक्सली गुड्डू मरांडी के खोज में पुलिस गयी थी. किसी ग्रामीण के साथ मारपीट नहीं की गयी है. ग्रामीणों द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है. करीब आठ घंटे से सड़क जाम रहने के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन