तीन साल से पति की आस में पथरा गयीं पम्मी की आखें
चकाई : पिछले तीन साल से चकाई थाना क्षेत्र के भगौन गांव में एक पत्नी पति के आने की आस में दरवाजे पर नजर लगाये बैठी रहती हैं कि शायद उसके पति आ जाये. मगर दिन महीने में और महीने साल में बदल जा रहे हैं पर पति अब तक नहीं लौटे हैं. घर के […]
चकाई : पिछले तीन साल से चकाई थाना क्षेत्र के भगौन गांव में एक पत्नी पति के आने की आस में दरवाजे पर नजर लगाये बैठी रहती हैं कि शायद उसके पति आ जाये. मगर दिन महीने में और महीने साल में बदल जा रहे हैं पर पति अब तक नहीं लौटे हैं. घर के दरवाजे टकटकी लगाये पत्नी की आखें पथरा गयी है. यह घटना है थाना क्षेत्र के महादलित टोला भगौन गांव की. तीन साल पहले 15 अगस्त को भगौन गांव निवासी महादलित आदो दास का 27 वर्षीय पुत्र रंजीत दास अपने घर से साइकिल से बाजार गया था.
पत्नी पम्मी को बताया था कि झंडोत्तोलन देखकर वापस आ जायेंगे. मगर आज तक वह वापस नहीं लौटे. रूंधे कंठ से पम्मी बताती हैं कि आसपास के रिश्तेदार सहित अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की. मगर उनका कहीं पता नहीं चल सका. थक हार कर थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार को पति रंजीत के गायब होने की लिखित सूचना दी. लेकिन अब तक पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










