उलाय बीयर का होगा जीर्णोद्धार, अब हजारों हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत ने किसानों की समस्याओं को देख किया था प्रयास गिद्धौर : बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग ने प्रखंड के उलाय बीयर के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ अड़तालीस लाख दस हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. उक्त आशय की जानकारी बिहार सरकार के […]
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत ने किसानों की समस्याओं को देख किया था प्रयास
गिद्धौर : बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग ने प्रखंड के उलाय बीयर के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ अड़तालीस लाख दस हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. उक्त आशय की जानकारी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत ने दी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उलाय बीयर के जीर्णोद्धार से प्रखंड के भौराटांड़, कैराकादो, बानाडीह, रतनपुर, नयागांव, कुंधुर, पहाड़पुर सहित जमुई प्रखंड के चौरा, कटौना, बिजुवाही सहित कई गांवों की हजारों हेक्टेयर की भूमि सिंचित होगी. जिससे इलाके के किसानों को सिंचाई की सुविधा में आसानी होगी और उनके फसलों के पैदावार में भी बृद्धि होगी.
वहीं लघु जल संसाधन विभाग द्वारा उलाय बीयर के जीर्णोद्धार की जानकारी प्रखंड के किसानों को मिलते ही किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. इधर सरकार के लघु जल संसाधन विभाग द्वारा कृषि हित में लिये गये इस फैसले की रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह, जदयू किसान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत, जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार, जदयू कार्यकर्ता गोपाल झा, निरंजन कुमार मंडल सहित दर्जनों किसानों ने पूर्व मंत्री दामोदर रावत की सराहना करते हुए कहा है कि श्री रावत के अथक प्रयास से ही उलाय बीयर के जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है. जिससे इस इलाके के किसानों के चिर प्रतीक्षित सिचाईं से जुड़ी मांग अब मांग अब पूरी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










