कार्यशाला में जल संरक्षण पर की चर्चा तालाब के जीर्णोद्धार पर दिया गया बल

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जल संरक्षण को लेकर नगर क्षेत्र के बंबई कॉलनी मुहल्ला स्थित एक निजी भवन में जल ही जीवन है विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी भवानंद जी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए समाजसेवी भवानंद जी ने कहा है कि खेती […]

विज्ञापन

जमुई : जल संरक्षण को लेकर नगर क्षेत्र के बंबई कॉलनी मुहल्ला स्थित एक निजी भवन में जल ही जीवन है विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी भवानंद जी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए समाजसेवी भवानंद जी ने कहा है कि खेती के लिए और पानी का जलस्तर बरकरार रखने के लिए पानी की समुचित उपलब्धता आवश्यक है. हमलोग प्रत्येक दिन यूं ही लाखों लीटर पानी बर्बाद कर देते हैं. अगर यही हालत रहा तो आने वाले समय में अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा. इसलिए हम सबों को जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

इस दौरान जल संरक्षण हेतु आहार, पैन और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके बेहतर रखरखाव करने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. साथ ही विलुप्त हो रहे जल स्रोत की खोज और पुनर्जीवित करने हेतु पदयात्रा, जल सत्याग्रह आदि करने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से जल संरक्षण हेतु जलधरा संरक्षण समिति का गठन किया. समाजसेवी भावानंद जी को समिति का अध्यक्ष और नंदलाल सिंह को संयोजक मनोनीत किया गया. मौके पर पर्यावरणविद् सुहावन कुमार, अंजू आर्या, नूतन कुमारी, कविता सिंह, काजल शर्मा, मनजीत कौर, रमन सिंह, संजय सिंह, शिवशंकर सिंह, शंकर सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन