दो माह बीते, अबतक मात्र 4100 टन धान की खरीद

Updated:
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 10 प्रतिशत हुई है धान की खरीद जमुई : राज्य सरकार द्वारा धान खरीद शुरू किये जाने का निर्देश देने के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जिले में कार्यरत सभी 153 पैक्स और 10 व्यापार मंडल के द्वारा मात्र अभी तक 4100 एमटी धान की […]

विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 10 प्रतिशत हुई है धान की खरीद

जमुई : राज्य सरकार द्वारा धान खरीद शुरू किये जाने का निर्देश देने के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जिले में कार्यरत सभी 153 पैक्स और 10 व्यापार मंडल के द्वारा मात्र अभी तक 4100 एमटी धान की ही खरीद की गयी है. जो सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 41000 एमटी का मात्र 10 प्रतिशत ही है. किसानों की माने तो पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा शुरुआत में एक से डेढ़ माह तक यह कह कर धान की खरीद शुरू नहीं की गयी कि अभी 17 प्रतिशत से अधिक नमी है.
इसके बाद जब राज्य सरकार के द्वारा 19 प्रतिशत तक वातावरण में नमी होने के बाद भी धान खरीद करने का निर्देश दिया गया तो पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा हाल के दिनों में आनन-फानन में धान की खरीद किसानों से शुरू की गयी है. जबकि सच्चाई यह है कि अधिकांश किसानों के द्वारा शुरुआत में तो अपना धान बेचने के लिए पैक्स और व्यापार मंडल से संपर्क किया गया. लेकिन जब उनके द्वारा धान लेने में आनाकानी की गयी तो मजबूरी में कई किसानों ने अपना धान स्थानीय खरीदारों या बाहरी खरीदारों को बेचना शुरू कर दिया. हर बार पैक्स के द्वारा धान खरीद के समय इसी प्रकार की आनाकानी की जाती है.
अगर ससमय धान खरीद भी लिया जाता है तो धान का समर्थन मूल्य देने में पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा हर बार विलंब किया जाता है. जबकि सच्चाई यह है कि हम किसानों के द्वारा कभी महाजन से कर्ज लेकर या फिर किसी से उधार लेकर धान की खेती की जाती है और फसल की उपज हो जाने के पश्चात हम सबों को महाजन का कर्ज तुरंत चुकाने के लिए ससमय राशि नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह बात सत्य है कि पैक्स या व्यापार मंडल के द्वारा धान खरीद के समर्थन मूल्य का सही राशि भुगतान किया जाता है. लेकिन ससमय कभी भी राशि का भुगतान नहीं होता है जो हम किसानों के लिए हर बार परेशानी का कारण बन जाता है.
कहते हैं अधिकारी
सरकार द्वारा 31 मार्च तक 41 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और ससमय इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जायेगा.
संजय कुमार मंडल, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जमुई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन