10 हजार नकद समेत बाइक छीने, हाथ पैर बांधकर जंगल में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

झाझा : नालंदा जिला के एक बाइक सवार से झाझा -सिमुलतला मुख्य सड़क के नारगंजो जंगल के पास आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक समेत दस हजार रुपये की छिनतई कर लिया. छिनतई के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट भी किया.घटना बीते 13 जनवरी की है. […]

विज्ञापन

झाझा : नालंदा जिला के एक बाइक सवार से झाझा -सिमुलतला मुख्य सड़क के नारगंजो जंगल के पास आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक समेत दस हजार रुपये की छिनतई कर लिया. छिनतई के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट भी किया.घटना बीते 13 जनवरी की है. इस बाबत छिनतई के शिकार व्यक्ति ने थाना में अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में नालंदा जिले के इस्लामपुर गांव के गोपाल सिंह अपने बाइक से 13 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे किसी कार्य वश सीमुलतला जा रहे थे. उसी दौरान नारगंजो जंगल में पूर्व से घात लगाए अपराधी सड़क के बीचोबीच आ गया.

अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक रोक दिया और मारपीट करने लगा.मारपीट करते हुए मोबाइल एवं दास हजार रुपये अपराधियों ने छिन लिया.छिनतई के दौरान दो अपराधी सड़क के दो दिशा में तैनात थे. इसके बाद अपराधियों ने गोपाल सिंह के हाथ-पैर को बांधकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.तथा उसकी बाइक लेकर फरार हो गया. घटना के दौरान अपराधियों ने थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया. इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन