वेंटिलेटर तोड़ दुकान से हजारों रुपये की चोरी
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला में मिर्चा मस्जिद के समीप पशु आहार की एक दुकान में बीते रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बाबत दुकान संचालक मो खुर्शीद आलम ने बताया कि अन्य दिनों की भांति रविवार को भी रात भी मैं 9 बजे के […]
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला में मिर्चा मस्जिद के समीप पशु आहार की एक दुकान में बीते रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बाबत दुकान संचालक मो खुर्शीद आलम ने बताया कि अन्य दिनों की भांति रविवार को भी रात भी मैं 9 बजे के करीब अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. जिसके बाद अगली सुबह जब मैंने दुकान खोला तब मैंने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है. उसने बताया कि चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे 15000 रुपये की चोरी कर ली.
खुर्शीद ने यह भी बताया कि दुकान का वेंटिलेटर टूटा हुआ था इसलिए यह कहा जा सकता है कि चोर वेंटिलेटर के रास्ते की दुकान में आए होंगे. बताते चलें कि बीते शनिवार की रात भी उक्त स्थान पर एक गुमटी में चोरों ने ताला तोड़कर पूरी गुमटी का सामान उड़ा लिया था. जिसके बाद लगातार दूसरे दिन उक्त स्थान पर ही या दूसरी घटना है. उसने उचित न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










