एक अन्य अभियुक्त अब भी फरार, 48 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन

खैरा : पुलिस लॉकअप से दो कैदियों के फरार हो जाने पर 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी खैरा पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. हालांकि लाख प्रयास के बावजूद खैरा पुलिस के हाथ कुछ आ नहीं सका है. अब इसे किस्मत का खेल ही माना जाये कि एक फरार अविनाश उर्फ गोलू […]

विज्ञापन

खैरा : पुलिस लॉकअप से दो कैदियों के फरार हो जाने पर 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी खैरा पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. हालांकि लाख प्रयास के बावजूद खैरा पुलिस के हाथ कुछ आ नहीं सका है. अब इसे किस्मत का खेल ही माना जाये कि एक फरार अविनाश उर्फ गोलू भागकर अपने ससुराल चला गया और वहां से उसके ससुराल वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे अब खैरा पुलिस रिमांड पर लेने की बात कह रही है. वरना खैरा पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली होते.

बताते चलें कि दोनों के हाजत से फरार होने के बाद खैरा पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की बात कही जा रही थी. बताया जाता है कि इस दौरान खैरा पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए उक्त युवक की कथित प्रेमिका की एक करीबी रिश्तेदार महिला को भी अपने साथ ले गयी थी. परंतु खैरा पुलिस को इसके बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लग सकी. अपुष्ट सूत्रों की मानें तो खैरा थानाध्यक्ष ने फरार युवकों को फिर से गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा था. जिसके गुजर जाने के बाद हालांकि एक युवक लखीसराय पुलिस के हाथ तो आ गया है, पर दूसरा युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन