सदर अस्पताल का बिजली बिल एक लाख से ऊपर है बकाया

Updated:
विज्ञापन

जमुई : सरकार 2018 के अंत तक सूबे के प्रत्येक घर में बिजली लाने का निर्णय लिया है और इसको लेकर संबंधित एजेंसी के माध्यम से प्रयासरत है. लेकिन लोगों की मानें तो जब सरकारी कार्यालय के पास ही लाखों का बिजली बिल बाकी है. ऐसे में समाज का अंतिम व्यक्ति तक कैसे बिजली पहुंच […]

विज्ञापन

जमुई : सरकार 2018 के अंत तक सूबे के प्रत्येक घर में बिजली लाने का निर्णय लिया है और इसको लेकर संबंधित एजेंसी के माध्यम से प्रयासरत है. लेकिन लोगों की मानें तो जब सरकारी कार्यालय के पास ही लाखों का बिजली बिल बाकी है. ऐसे में समाज का अंतिम व्यक्ति तक कैसे बिजली पहुंच सकती है. बिजली विभाग का सदर अस्पताल के पास 1 लाख 60 हजार 834 रुपये बिजली बिल बकाया है. जिसको लेकर स्थानीय विभाग के पदाधिकारी के द्वारा कई बार पत्र भी भेजा गया है.

लेकिन अभी तक बकाया राशि की प्राप्ति नहीं हो पाया है. लोगों का कहना है आम लोगों की बात तो दूर जब खास लोगों की स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे में क्या कहा जा सकता है. विभाग के कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के कई महत्वपूर्ण विभाग के पास लाखों की राशि बकाया है

और इसको लेकर संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी को लिखा भी गया है. लेकिन अभी तक उक्त राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. इस बाबत सिविल सर्जन डा श्याम मोहन दास ने बताया कि विभाग का कुछ ऐसा सिस्टम है कि एक किस्त देते देते दूसरे किसी के बिल की रकम अधिक हो जाता है जिस से परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि बकाया बिल का आकलन कर जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन