मशरूम की खेती से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक स्वावलंबन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आत्मा की ओर से लोहा गांव में मशरूम की खेती हेतु महिलाओं का किया गया उन्मुखीकरण सोनो : महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए आत्मा ने प्रखंड के लोहा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में मशरूम की खेती हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पंचायत के मुखिया जमादार सिंह […]
विज्ञापन
आत्मा की ओर से लोहा गांव में मशरूम की खेती हेतु महिलाओं का किया गया उन्मुखीकरण
सोनो : महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए आत्मा ने प्रखंड के लोहा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में मशरूम की खेती हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पंचायत के मुखिया जमादार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यशाला में मशरूम की खेती के लिए उपस्थित महिलाओं का उन्मुखीकरण किया गया. आत्मा से आये पदाधिकारियों ने महिलाओं को मशरूम की खेती के सरल तरीके को विस्तार से बताया. साथ ही मशरूम की खेती से होने वाले फायदे को भी बताया. आत्मा के बीटीएम मनोज कुमार सिंह व एटीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि घर में ही मशरूम की खेती करके महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है. खेती का यह कार्य घरेलू कार्यों को संपादित करते हुए भी आसानी से की जा सकती है.
पदाधिकारी द्वय ने बताया कि महिलाएं अपना एक ग्रुप बनाकर आत्मा से निबंधित करा लें. इससे आत्मा की ओर से बीज सहित तमाम सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी. ग्रुप की महिलाएं दूसरे गांव में भी बैठक कर अन्य महिलाओं को भी जोड़ने का कार्य करेंगी. मौके पर जिला के कई महिलाओं के बारे में बताया गया जिन्होंने मशरूम की खेती कर आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त की. मौके पर लोहा गांव की शीलम कुमारी, मीरा देवी, काजल कुमारी, मुन्नी देवी व निशा देवी को आत्मा की ओर से मशरूम का बीज दिया गया. मुखिया श्री सिंह ने अपने संबोधन में मशरूम की खेती को महिलाओं के लिए काफी अच्छा बताया. मौके पर जीविका की कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर डेजी कुमारी व गांव की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










