नन्हीं-नन्हीं बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देख भावविभोर हुए लोग
सोनो : स्थानीय संत जेवियर्स हाइस्कूल परिसर में आयोजित ऐतिहासिक अहिबरन जयंती समारोह में हजारों लोग रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सराबोर होते रहे. अतिथियों के संबोधन कार्यक्रम के खत्म होते ही नन्हीं-नन्हीं बच्चियों ने शानदार रिकार्डिंग डांस कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. परी की पोशाक में नन्हीं बच्ची श्रेया, संध्या, आरुषि, चाहत, अनन्या, सौम्या […]
सोनो : स्थानीय संत जेवियर्स हाइस्कूल परिसर में आयोजित ऐतिहासिक अहिबरन जयंती समारोह में हजारों लोग रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सराबोर होते रहे. अतिथियों के संबोधन कार्यक्रम के खत्म होते ही नन्हीं-नन्हीं बच्चियों ने शानदार रिकार्डिंग डांस कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. परी की पोशाक में नन्हीं बच्ची श्रेया, संध्या, आरुषि, चाहत, अनन्या, सौम्या ने जहां खूबसूरत प्रस्तुति दी.
वहीं सपना, सालवी प्रिया, अंशिका, खुशी, अदिति राज, साक्षी प्रिया व आस्तिराज द्वारा नाचूं मैं झम झम गाने पर प्रस्तुत नृत्य से वाहवाही लूटी. सत्यम शिवम सुंदरम गाने पर साक्षी, अनन्या, अंशु, सोनम, वर्षा, श्वाती, तन्नू, स्वीटी व रिमझिम ने जब खूबसूरत नृत्य पेश की तब पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. दीपाली का ढोला रे ढोला पर किये गए नृत्य की खूब सराहना हुई जबकि अंशी कुमारी के द्वारा मैया यशोदा गाने पर व माही बरनवाल द्वारा पान खाय सैयां हमार पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया. दिव्या कुमारी ने दहलीज पर गाने को अपनी मधुर आवाज देकर कार्यक्रम को यादगार बना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










