14 शिक्षकों का निलंबन तय दक्षता परीक्षा में रहे असफल
जमुई : दक्षता परीक्षा में तीन बार फेल हो चुके जिले के विभिन्न विद्यालय में कार्यरत 14 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी. उक्त जानकारी डीपीओ स्थापना रंजीत पासवान ने दी. बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के द्वारा शिक्षकों को दक्ष करने को लेकर प्रशिक्षण के बाद परीक्षा का आयोजन किया […]
जमुई : दक्षता परीक्षा में तीन बार फेल हो चुके जिले के विभिन्न विद्यालय में कार्यरत 14 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी. उक्त जानकारी डीपीओ स्थापना रंजीत पासवान ने दी. बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के द्वारा शिक्षकों को दक्ष करने को लेकर प्रशिक्षण के बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालय में कार्यरत 14 शिक्षक तीनों बार फेल हो चुके हैं.
डीपीओ श्री पासवान ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलीगंज की शिक्षिका गीता रानी सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालडा अलीगंज की शिक्षिका कुमारी रीता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेबी की शिक्षिका शाहिना आबदीन, प्राथमिक विद्यालय करमाटांड सोनो की शिक्षिका बबीता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूडीह के शिक्षक मो फैजल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खडवा के शिक्षक मंजूर अहमद अंसारी, कन्या मध्य विद्यालय सोनो की शिक्षिका प्रियदर्शनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटचक की मीना कुमारी,
प्राथमिक विद्यालय जमुई की शिक्षिका मंजू कुमारी, अनुग्रहित विद्यालय झाझा की शिक्षिका ममता कुमारी सिंह, प्राथमिक विद्यालय बंधीकुसुम की शिक्षिका जयंती देवी, प्राथमिक विद्यालय केंदुआ की शिक्षिका ललिता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुडियारा के शिक्षक रामेश्वर सोरेन तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहंडा की शिक्षिका प्रेमलता देवी इस परीक्षा में तीन बार फेल हो चुकी है. जिसको लेकर उन्हें पद से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. कहा कि वैसे सभी शिक्षक जो परीक्षा में तीन बार फेल हो चुके हैं उन्हें पदमुक्त कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










