17 नवंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी
जमुई : आगामी 17 नवंबर तक तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहेगा व सुबह तथा शाम के समय हल्का कोहरा भी छाया रहेगा. उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के वैज्ञानिक डा प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 10,11,12,13 व 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा. […]
जमुई : आगामी 17 नवंबर तक तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहेगा व सुबह तथा शाम के समय हल्का कोहरा भी छाया रहेगा. उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के वैज्ञानिक डा प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 10,11,12,13 व 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा.
वहीं 15 ,16 एवं 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. इसके अलावे 11 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक दिन के समय आकाश में बादल भी छाया रहेगा. छह किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलने के कारण ठंड में लगातार उतार चढ़ाव होगा. दिन बादल छाये रहने के कारण ठंड का असर घटता बढता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










