दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

बिछवे मोड़ पर हुआ हादसा सिकंदरा : सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बिछवे मोड़ के समीप शनिवार की शाम बोलेरो व ट्रक की टक्कर में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बोलेरो पर सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बोलेरो तेज गति […]

विज्ञापन

बिछवे मोड़ पर हुआ हादसा

सिकंदरा : सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बिछवे मोड़ के समीप शनिवार की शाम बोलेरो व ट्रक की टक्कर में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बोलेरो पर सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बोलेरो तेज गति में अनियंत्रित होकर सिकंदरा की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. बोलेरो सवार गिरिजा पासवान की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं चालक रामभजु यादव व बोलेरो मालिक साकेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया. घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक शराब के नशे में धुत था. बिछवे के समीप ही एक बंद पड़े चिमनी के बगल में अवैध महुआ शराब बेचा जाता है. चालक समेत बोलेरो पर सवार लोग वहीं से शराब पीकर अपने गांव बिछवे लौटने के क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन