जमुई स्टेशन पर एक घंटी से अधिक समय तक रुकी रही सुपर एक्सप्रेस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरहट : बीते मंगलवार की रात से लगातार हो रही वर्षा के बाद आंजन नदी के जलस्तर में हुए वृद्धि के कारण जमुई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेन का परिचालन पर असर पड़ा. बुधवार को 8184 डाउन टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस करीब 75 मिनट तक जमुई स्टेशन पर खड़ी रही. इस कारण रेल यात्रियों […]
विज्ञापन
बरहट : बीते मंगलवार की रात से लगातार हो रही वर्षा के बाद आंजन नदी के जलस्तर में हुए वृद्धि के कारण जमुई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेन का परिचालन पर असर पड़ा.
बुधवार को 8184 डाउन टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस करीब 75 मिनट तक जमुई स्टेशन पर खड़ी रही. इस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित आंजन नदी रेलवे पुल पर खतरे के निशान से जल स्तर काफी ऊपर होने की सूचना मिला था. सूचना पाते ही तत्काल ट्रेन का परिचालन रोक दिया.
इसे लेकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचना के साथ मेमो दिया गया कि अविलंब इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे. उसके बाद पीडब्लूआइ के पदाधिकारियों द्वारा वहां पहुचकर जांच किया और करीब 75 मिनट के बाद इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद रेल परिचालन प्रारंभ किया गया.उन्होंने बताया कि 8184 डाउन टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस 9 बजकर 40 मिनट में जमुई स्टेशन पहुंची और 10 बजकर 55 मिनट पर परिचालन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










