पावर ग्रिड स्टेशन में घुसा पानी, 24 घंटे आपूर्ति बाधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : मंगलवार को दोपहर से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पावर ग्रिड स्टेशन में पानी घुस जाने से संध्या से ही पूरे जिले के विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को विद्युत आधारित अपने […]
विज्ञापन
जमुई : मंगलवार को दोपहर से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पावर ग्रिड स्टेशन में पानी घुस जाने से संध्या से ही पूरे जिले के विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को विद्युत आधारित अपने कार्यों को निबटाने में भी बुधवार को भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. लोगों की माने तो मंगलवार को तो किसी तरह हमलोगों ने इंभरटर के बल पर बिजली से जुड़े कार्यों का निबटारा कर लिया व मंगलवार को रात में थोड़ी देर के लिए बिजली आयी लेकिन फिर पूरी रात गुल रही.
बुधवार को सुबह में कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति की गयी लेकिन इसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा यह कह कर विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया गया कि भारी बारिश के कारण कई जगह पर पेड़ की टहनी टूट गयी है व कई जगह पर बिजली का तार टूट गया है. जिसके कारण आपूर्ति करना संभव नहीं है.
इसको लेकर जब हमलोगों ने बुधवार को दोपहर में विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि ग्रिड स्टेशन में भारी बारिश के कारण तीन से चार फुट तक बारिश का पानी प्रवेश कर गया है व जब तक बारिश का पानी ग्रिड स्टेशन से निकलेगा नहीं तब तक विद्युत आपूर्ति करना संभव नहीं है.
मंगलवार को संध्या से ही विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने के कारण हमलोगों के टंकी में पानी खत्म हो गया है व पीने के पानी के लिए भी लाले पड़ने लगे हैं. वहीं भारी बारिश के कारण पैदा हुए उमस के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.
कहते हैं विद्युत कार्यपालक अभियंता
विद्युत कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि अभी भी ग्रिड स्टेशन में एक फुट से अधिक पानी जमा हुआ है. सारा पानी निकलने के बाद ही विद्युत आपूर्ति संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










