सिलिंडर फटने से लगी आग, दो जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के थाना चौक मुहल्ला के ओमप्रकाश वर्णवाल के घर में शनिवार को देर संध्या अचानक गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो जाने से रसोई घर में रखा सारा सामान जल गया. घटना में ओमप्रकाश वर्णवाल का पुत्र अंशु कुमार और पड़ोसी सुरेश वर्मा भी जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश वर्णवाल […]
विज्ञापन
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के थाना चौक मुहल्ला के ओमप्रकाश वर्णवाल के घर में शनिवार को देर संध्या अचानक गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो जाने से रसोई घर में रखा सारा सामान जल गया. घटना में ओमप्रकाश वर्णवाल का पुत्र अंशु कुमार और पड़ोसी सुरेश वर्मा भी जख्मी हो गया.
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश वर्णवाल की पत्नी आभा देवी प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को संध्या में प्रथम तल पर स्थित रसोई घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गयी. आग लगने के पश्चात घर के सभी लोग हो हल्ला करते हुए भाग निकले. सिलिंडर फटने का आवाज इतनी जबरदस्त थी कि थाना चौक से लेकर कुछ दूर तक लोग दहशत में आ गये. लोग बम फटने की आशंका से है बिना कुछ सोचे समझे अपनी-अपनी दुकान बंद करके इधर उधर भागने लगे.
विस्फोट की आवाज सुन कर पुलिस भी थाना से निकल कर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ी.लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मुहल्ला के लोग आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गये. लोगों ने घायल अंशु और सुरेश वर्मा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. लोगों के द्वारा स्थानीय स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास सार्थक नहीं होते देख इसकी सूचना दमकल वाहन को दिया. दमकल वाहन के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन आग की लपट और विस्फोट इतना तेज था कि ओम प्रकाश वर्णवाल के रसोई घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया और रसोई घर का दीवार तथा रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










