सड़कों पर उपद्रव, घर में दुबके लोग, सबने की शांति की अपील

Updated:
विज्ञापन

उपद्रव. पुलिस छावनी में तब्दील रहा शहर, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच तनाव के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में उपद्रवियों ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान उपद्रवियों ने सड़कों पर पत्थरबाजी की साथ ही लोगों को भी निशाना बनाया. जमुई : जुलूस के दौरान दो […]

विज्ञापन

उपद्रव. पुलिस छावनी में तब्दील रहा शहर, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच तनाव के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में उपद्रवियों ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान उपद्रवियों ने सड़कों पर पत्थरबाजी की साथ ही लोगों को भी निशाना बनाया.
जमुई : जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच तनाव के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में उपद्रवियों ने उपद्रव किया. इस दौरान सड़कों पर पत्थरबाजी हुई तथा लोगों को भी निशाना बनाया गया. कुछ लोगों को चोटें लगने की सूचना है. हालांकि सामाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी. शुक्रवार देर शाम विसर्जन के दौरान शहर के थाना चौक के समीप दो पक्षों में जम कर पत्थरबाजी हुई थी. इसके बाद रविवार पूरे दिन शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
सोमवार सुबह मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, डीएम डा कौशल किशोर तथा एसपी जयंतकांत की अपील के बाद शहर में शांति व्यवस्था बना कर धार्मिक जुलूस निकालने की कोशिश की गयी थी, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गयी तथा छतों से पत्थरबाजी शुरू हो गयी. फिलहाल शहर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. लोग अपने घर में दुबके हुए हैं. शहर के प्रबुद्ध लोगों ने सभी लोगों से धैर्य बनाये रखने के साथ ही शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.
कई दुकानों को फूंका
शहर में फैले तनाव के माहौल के बीच उपद्रवियों ने शहर के कचहरी चौक स्थित जूते की एक शो-रूम, बाइपास रोड स्थित टायर की दुकान, गराज, हरनाहा चौक स्थित टायर शो-रूम सहित कई अन्य दुकानों को अपना निशाना बनाया. उपद्रवियों ने इस दौरान उक्त सभी दुकानों को आग के हवाले कर दिया. जिस पर काबू पाने के लिए दिन भर अग्निशामक दस्ते की गाड़ियां इधर से उधर दौड़ती नजर आयी. दुकानों में आगजनी के बाद उपद्रवियों ने सड़कों पर टायर जला कर प्रदर्शन भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन