पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर

Updated:
विज्ञापन

जमुई : शहर के बिगड़े माहौल के बीच उपद्रवियों को नियंत्रण में करने के लिए शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इस बीच मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर तथा पुलिस […]

विज्ञापन

जमुई : शहर के बिगड़े माहौल के बीच उपद्रवियों को नियंत्रण में करने के लिए शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इस बीच मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर तथा पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर खुद स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश करते दिखे.

इस दौरान शहर पूरे दिन पुलिस छावनी में तब्दील रहा. शहर के हर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया. इस दौरान बिहार पुलिस, बीएमपी, सैप, एसएसबी, सीआरपीएफ के जवानों को शहर की सुरक्षा में लगाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन